न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में लाभुकों को लाभान्वित करने हेतु आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन रोस्टर अनुसार किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत जिले के इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित माता भद्रकाली मंदिर मैदान में 24 सितंबर 2024 को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमे मुख्यमंत्री झारखंड बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों व योजनाओं का स्वीकृति पत्र वितरण करने के साथ करोड़ो के विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश से शनिवार को जिले के उपायुक्त रमेश घोलप इटखोरी कार्यक्रम स्थल पहुंचकर उन्होंने हेलीपैड स्थल, लोगों के आवागमन, समेत अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, जिला खेल कूद पदाधिकारी तुषार रॉय, जिला जनसंपर्क कार्यालय से रंजन कुमार समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री के इटखोरी आगमन को लेकर उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण, कहा सभी अधिकारी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें

By newsscale
On: September 22, 2024 12:18 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1076963
Total views : 2878986