न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड थाना क्षेत्र के बेलखोरी गांव निवासी सीताराम पासवान के 35 वर्षीय पुत्र संदीप पासवान ने मुंबई में खुदकुशी कर ली। मृतक का शव शुक्रवार दोपहर गांव पहुंचा और अंतिम संस्कार गांव के मुक्तिधाम पर किया गया। मृतक के भाई दीपक पासवान के अनुसार इससे पहले मृतक संदीप ने फेसबुक लाइव आकर एक लड़की के परिवार वालों पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटना 17 सितंबर की सुबह मुंबई के चेंबूर इलाके के किराए के फ्लैट का है। संदीप ने पहले फेसबुक लाइव किया और एक लड़की के परिवार पर धोखा देने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतक पेशे से अकाउंटेंट था और चौपारण थाना के महुआ बाद गांव से रिश्ता आया हुआ था। रिश्ता आते ही धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। वर्ष 2021 में लड़की पार्टी को फ्लैट खरीदने के नाम पर करीब 12.5 लाख रुपया दिया था। उसके बाद किसी कारण वश दोनो के बीच तनाव बढ़ा। इसी वर्ष 14 जून 2023 को लड़की के परिवार वालों ने संदीप को मुंबई बुलाकर मारपीट की घटना घटी। नेहरू नगर मुम्बई पुलिस स्टेशन पहुंच कर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवा दिया गया। वहीं मृतक संदीप के परिजनों ने बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज पेश कर हजारीबाग कोर्ट में लड़की के परिवार के खिलाफ आवेदन दिया गया। दूसरे तरफ वीडियो वायरल होते ही लड़का के रिश्तेदार व दोस्तों ने मुंबई पुलिस को सूचना दिया था। जब तक पुलिस संदीप के फ्लैट तक पहुंची, तब तक संदीप ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनो का रो रोकर बूरा हाल है।
युवक ने फेसबुक लाइव के बाद की खुदकाशी, गांव पहुंचा शव, किया गया अंतिम संस्कार

By newsscale
On: September 20, 2024 10:53 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1098065
Total views : 2908987