*किसी भी पात्र मतदाता का नाम नहीं छूटेगा, कांग्रेस इसके लिए सतत प्रयासरत : डॉ. रामेश्वर उरांव*
*29 जुलाई तक लोहरदगा को एसआईआर मैपिंग में बनाएंगे राज्य का मॉडल : आलोक दूबे*
*मतदाता सूची में अपील एवं सुनवाई के लिए मिले पर्याप्त समय, कांग्रेस की चुनाव आयोग से मांग*
*एसआईआर को लेकर कांग्रेस का संकल्प—हर पात्र मतदाता का नाम सुरक्षित रखना है*
लोहरदगा। लोहरदगा जिला के कुड़ू प्रखंड अंतर्गत ओपा गांव में प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव के पैतृक निवास में कांग्रेसजनों की बैठक सह भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोहरदगा विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. रामेश्वर उरांव, लोहरदगा जिला कांग्रेस के प्रभारी सह प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे तथा प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि “किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटे, कांग्रेस पार्टी इसके लिए सतत प्रयास कर रही है। जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त होगी, उनका पक्ष सुने बिना और अपना पक्ष रखने के लिए पर्याप्त समय दिए बिना किसी का नाम मतदाता सूची से नहीं काटा जाए, कांग्रेस इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।”
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना जरूरी है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मतदाताओं को जागरूक करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए लोहरदगा जिला कांग्रेस के प्रभारी सह प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पिछले एक वर्ष से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने संगठन को इस बात के लिए तैयार किया है कि इस प्रक्रिया में कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि 29 जुलाई तक निर्धारित अंतिम तिथि तक लोहरदगा जिला एवं लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र मैपिंग एवं एनेमरेशन फॉर्म जमा करने के मामले में पूरे राज्य में मॉडल बनेगा।
आलोक कुमार दूबे ने कहा कि आगामी 5 अगस्त से शुरू होने वाले अगले चरण को देखते हुए कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग से मांग करती है कि श्रावणी मेला एवं धान रोपनी को देखते हुए निर्धारित तिथियों में आवश्यक विस्तार किया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता को कठिनाई का सामना न करना पड़े।
बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने किया। उन्होंने कहा कि लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ काम कर रहे हैं और उनकी भूमिका सराहनीय है। जिला कांग्रेस कमेटी के सहयोग से पार्टी अपने लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि संगठन का प्रयास है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान हर पात्र मतदाता तक कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और उन्हें आवश्यक सहयोग एवं जानकारी उपलब्ध कराएं।
इसके पूर्व ओपा गांव पहुंचने पर कांग्रेसजनों द्वारा डॉ. रामेश्वर उरांव, आलोक कुमार दूबे एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव ,रोहित उरांव का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि निश्चित जायसवाल मोहम्मद इकबाल संजय कुमार एनुअल अंसारी प्रमुख सुचित्रा भगत गैरों प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष किस्को प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष शामिल अंसारी शाहिद कांग्रेस जन उपस्थित थे।


























Total Users : 1098013
Total views : 2908910