*एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन*
एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा में माननीय प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेरणा शंखधर के नेतृत्व व निर्देशन में सीसीए प्रभारी शितेश कुमार पाठक तथा आरती कुमारी द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कारगिल विजय दिवस न सिर्फ अपनी विजय का जश्न मनाने बल्कि उन शहीदों को सम्मान, श्रद्धांजलि देने का है जिन्होंने देश की खातिर अपने प्राणों को बलिदान कर दिया तथा स्वयं में देश प्रेम की भावना जागृत करने का दिवस है । कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। विद्यार्थियों को देश, देशप्रेम, शहादत तथा स्वतंत्रता के महत्व से परिचित करवाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरती कुमारी द्वारा मंच संचालन किया गया। कक्षा दसवीं की छात्रा आयुषी कुमारी ने प्रभावी भाषण दिया तथा पूजा कुमारी ने नृत्य प्रस्तुत किया। सिद्धार्थ अग्रवाल व समूह द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया गया। शिक्षक शितेश कुमार पाठक ने मनोरम गीत सुनाया । मौके पर माननीय प्राचार्या महोदया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें कारगिल दिवस का महत्व तथा स्वयं में देश प्रेम की भावना जागृत करने हेतु प्रेरित किया।
जूनियर डीएवी के प्रभारी श्रीमान अश्विन कुमार पात्रों द्वारा संबंधित विषय पर शहीदों को धन्यवाद प्रदान करते हुए कार्ड बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें कक्षा द्वितीय अ से अहान उरांव,कन्यका गुप्ता,निहारिका रंजन,कोमल दिक्षित,आकर्ष पंकज, जूही रानी,साची, जयेश कुमार,अंश रंजन,
सूर्यांश कुमार साहू, अक्षत यादव,प्रियांशु कुमार साहू ,
प्रियांशु प्रकाश, द्वितीय ब से वेदिका गुप्ता,कृतिका उराँव,आकृति कुमारी,आरोही गोयल,आकृति उराँव,अलीशा केरकेट्टा,साक्षी भगत,दर्श राज,जैन अब्दुला,आयुष उराँव,अर्चित मिश्रा,शिव कुमार,अन्वेष कुमार, प्रथम अ सेअयांश राज ए, अर्णव कुमार,कमल नयन ,मिस्टी तिर्की कक्षा यूकेजी से प्रियांशी विश्वकर्मा श्रद्धा पांडे ,संविका सौरभ, श्रेयांश रंजन, तेजस्नी परी, कनक मुखियार,सामाग्य शशांक, अरणा अदिति,रौनक तमेडा,प्रिषिता वाही,
नर्सरी से अद्विक डे,
भाग्य लक्ष्मी ,लाइबा फातिमा,प्रितिकाण सौरभ ,रुचिका उरांव, प्रथम ब से अनन्या अग्रवाल, आरोही उरांव, अद्वैत आलोक, मोहम्मद जयान,
जयेश मयंक ,त्रिशा कुमारी “ब” ,विराज सोनी,अर्पित कुमार,प्रीषभ राज,अर्नव कुमार,विष्णु वल्लभ कक्षा एलकेजी से प्रिशा कुमारी,हमज़ा इक़बाल,रुहान अंसारी आदि ने प्रथम स्थान अर्जित किया। इस प्रतियोगिता में अश्विन पात्रों,संगीता मित्तल,रजनी प्रसाद, प्रिया कुमारी,रिनी कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।























Total Users : 1098005
Total views : 2908894