Tuesday, October 22, 2024

भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हिसंक झड़प, चली गोली, तीन की मौत, मौके से पुलिस ने दो खोखा व एक कारतूस भी किया बरामद

भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हिसंक झड़प, चली गोली, तीन की मौत, मौके से पुलिस ने दो खोखा व एक कारतूस भी किया बरामद

मधुबनी(बिहार)ः मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहोरबा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सहोरबा गांव के तीस वर्षीय नवल किशोर यादव पिता विनोद यादव की उसके पड़ोसी प्रभाष यादव पिता रामबल्लभ यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे आक्रोषित नवल किशोर यादव के परिजनों ने प्रभाष यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। जबकी मारपीट के क्रम में बिजली देवी की भी मौत की बात बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही लौकहा थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक अस्पताल खुटौना ले गए जहां चिकित्सकों ने नवल किशोर यादव, प्रभाष यादव और बिजली देवी के मौत होने की पुष्टि की। तत्काल सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया। वहीं मारपीट की इस घटना में राम प्रसाद यादव, रमेंद्र यादव, रौशन यादव, राम बल्लभ यादव और लक्ष्मी यादव घायल हुए हैं। जिनको इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर किया गया। रमेंद्र यादव की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हिसंक खूनी झड़प की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे डीएसपी प्रभात कुमार शर्मा ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्र के थानाध्यक्ष समेत भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी से पूरा इलाका छावनी में तबदील हो गया। डीएसपी ने मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि रूपेश यादव और रौशन यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। साथ ही शुक्रवार को भी किसी मामले को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें रोशन यादव गुट के प्रभाष यादव द्वारा रुपेश यादव गुट के नवल किशोर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथ ही उन्होंने कहा मारपीट के क्रम में बीच में आने से बिजली देवी की मौत हुई होगी। हालांकि उन्होंने कहा कि इस मामले में अनुसंधान जारी है। दोनों तरफ़ के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। वहीं अनुसंधान में हत्या के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि किसी भी सूरत में दोषी बख्से नहीं जायेंगे वहीं कोई निर्दाेष न फंसे इसको लेकर वे इस कांड की लगातार समीक्षा करेगें व जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। इधर एक साथ तीन-तीन मौत से इलाके में दहशत तो गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग कह रहे कि महज छः धुर के जमींन विवाद में जिंदगी चली गई। वहीं मृतका बिजली देवी उसी गांव की निवासी और माधोपुर पंचायत के मुखिया अरविन्द गुरमैता की मां बताई जा रही है। साथ ही उनके पिता व भाई भी घायल हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों मृतक एक ही परिवार के पुश्तैनी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। मौके से पुलिस ने दो खोखा व एक कारतूस भी बरामद किया है।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page