न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजय भारती ने मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र का दौरा शनिवार को किया। इस दौरान मयूरहंड, फुलांग, पथरा, उपरौंद, सिंदवारी, मखरौल, गोरिया गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मिलकर कुशलक्षेम पूछा एवं समस्या से अवगत हुए। इस दौरान कहा आप सबों का आशीर्वाद से पार्टी ने स्थान दिया तो आप सबों का समर्थन प्राप्त कर जन-जन का सेवक बनकर मयूरहंड प्रखंड वासी का ऋण अवश्य चुकाऊंगा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र नायक, कदगावा कला के समाजसेवी बलराम चंद्रवंशी, मुखिया प्रतिनिधि शंकर रजक, कैलाश प्रसाद, आजाद शेखर सिंह समेत अन्य शामिल थे।
भाजपा नेता ने मयूरहंड क्षेत्र का किया दौरा
For You