Thursday, October 24, 2024

निर्वाचित चतरा प्रेस क्लब की हुई बैठक, निर्वाचन के बाद संगठन विरोधी कार्य करने वाले पदाधिकारी सहित दो दर्जन सदस्य किए गए निष्कासित, साथ ही लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। 18 अगस्त 2024 को समाहरणालय के समीप होटल उत्सव पैलेस में निर्वाचित चतरा प्रेस क्लब की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रेस कल्ब के अध्यक्ष सुनील कश्यप तथा संचालन सिकेन्द्र सिंह ने किया। बैठक में प्रेस क्लब को सुचारुपूर्वक चलाने हेतु कई महत्वपूर्ण बातें पर चर्चा करते हुए उपस्थित जिले के पत्रकारों द्वारा अपनी-अपनी बातें रखी गई। वहीं कुछ निर्वाचित पदाधिकारियों के हटने से प्रेस क्लब में रिक्त पदों पर उपस्थित पत्रकारों के सहमती से बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य दीपक कुमार, सिकन्दर सिंह, भूपेंद्र पाण्डेय, शशि पाठक, संयुक्त सचिव रवि भूषण सिंहा, सचिव मोकिम अंसारी, वरीय उपाध्यक्ष बिरेंद्र साहू, मीडीया प्रभारी कुंदन पासवान, संरक्षक शंभू साहू व कमलापति पाण्डेय को बनाया गया। साथ ही संगठन विरोधी कार्य करने के आरोप में जितेन्द्र तिवारी पत्थलगड़ा, धर्मेन्द्र गुप्ता कुंदा, ठाकुर धीरेन्द्र प्रसाद, मो. नौशाद, विपिन सिहं, चन्द्रेश शर्मा, जितेन्द्र ठाकुर, संतोष केशरी इटखोरी, अल्लख सिंह, नवीन पाण्डेय, शैलेश कुमार सिमरिया समेत दो दर्जन से अधिक पत्रकारों को निर्वाचित प्रेस कल्ब से निष्कासित किया गया। अध्यक्ष के आदेशानुसार अगली कार्यकारिणी की बैठक सिमरिया में 01 सितम्बर को निर्धारित की गई है। बैठक में उपरोक्त के अलावे प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष अजित सिन्हा, कोषाध्यक्ष घनश्‍याम कुमार उर्फ बंटी, कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत राणा, रंधीर सिंह, शैलेश सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुजेक कुमार सिन्हा, सुबोध कुमार, शिवकुमार तिवारी, एमडी रिजवान, बीरेंद्र साहू, अभिषेक कुमार सिंह, सुनील कुमार दांगी, विकास कुमार यादव, महेंद्र यादव, सुबोध कुमार शर्मा, दीपक कुमार, विकास कुमार, अनुज कुमार, कैलाश दांगी, मृत्युंजय कुमार, मुकेश दांगी, कामेश्वर गुप्ता, मो. सेराजूल, मनीष सिंह, सुनील कुमार दास, मो. नुरुल अंसारी, मनोज साव, अजित कुमार, विनोद कुमार, अरबिंद कुमार, आनंद कुमार, मोकिम अंसारी, अजित पांडेय, कुलदीप दास, पंकज सिंह, कुदुस अंसारी, रंजीत सोंड़ीक, विनय कुमार गुप्ता, सोहेल अहमद आदि मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page