Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अंडर-17 अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम ने की मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से की मुलाकात

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री ने विजेता टीम झारखंड की सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी, और कहा आप खिलाड़ियों पर झारखंडवासियों को गर्व

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से 14 अगस्त को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में 63वें अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर-17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता की चौंपियन टीम झारखंड की खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंड अंडर-17 बालिका वर्ग की विजेता टीम के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री ने झारखंड अंडर-17 बालिका फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों से कहा कि आपकी यह उपलब्धि समस्त झारखंडवासियों को गर्व का अनुभूति कराता है।

https://youtu.be/5nhjyeppot8

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी खिलाड़ियों ने एक चौंपियन टीम के अनुरूप शानदार प्रदर्शन कर देश और दुनिया में झारखंड का नाम रोशन कर दिखाया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन एवं विधायक श्रीमती सोरेन ने उपस्थित सभी बालिका खिलाड़ियों को मुंह मीठा कराकर उनका हौसला अफजाई की तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मौके पर विधायक श्रीमती सोरेन ने बालिका खिलाड़ियों के प्रदर्शन एवं मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी बेहतरीन खिलाड़ी हैं, आगे भी आप मेहनत इसी तरह जारी रखें और राज्य का नाम रोशन करते रहें। मौके पर मुख्यमंत्री एवं विधायक श्रीमती सोरेन ने बालिका खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट बैग प्रदान किया। इस अवसर पर स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर आदित्य रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, अंडर-17 बालिका वर्ग फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों में अमीषा उरांव, प्रतिभा भोक्ता, प्रियतम तिर्की, क्रांति उरांव, मैना कुमारी, चांदनी कुमारी, उर्वशी कुमारी, बबिता कुमारी, संजना उरांव, पुनीता कुमारी, ललिता कुमारी, संगीता कुमारी, पूजा कुमारी, एवलिन कुजूर, सोनामती होरो, पूनम कुमारी, टीम कोच सोमनाथ सिंह, सुशील वर्मा, टीम मैनेजर बिंदु कुजूर, मोटिवेशनल ट्रेनर अनुपम तिवारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकाशीय बिजली का महा-तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत; आठ लोग घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

Leave a Comment