
जिले के विभिन्न प्रखंड में रोस्टर अनुसार किया जा रहा है स्वास्थ्य मेला का आयोजन, देखें सूची…
चतरा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिनांक 25 मार्च 2023 से 29 मार्च 2023 तक प्रत्येक प्रखण्ड में (चतरा, ईटखारी, सिमरिया छोडकर ) एक दिवसीय प्रखण्ड स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जायेगा । प्रखंड में स्वास्थ मेला स्थल प्रखंड परिसर है। प्रखण्ड स्वास्थ्य मेला की तिथि निम्नलिखित है
1. गिद्धौर – 25.03.2023
2. कान्हाचट्टी – 25.03.2023
3. हंटरगंज – 27.03.2023
4. कुन्दा – 27.03.2023
5. पत्थलगड्डा – 28.03.2023
6. लावालौग – 28.03.2023
7. टण्डवा – 28.03.2023
8. मयूरहण्ड – 29.03.2023
9. प्रतापपुर – 29.03.2023 इस स्वास्थ्य मेला का उद्देश्य आम लोगों को सरकार द्वारा मिलने वाली स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं से जागरूक करना एवं बीमारी से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करना है।