न्यूज स्केल डेस्क
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला अंतर्गत हरदोई मार्ग पर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जमलद्दीपुर के पास रविवार दोपहर करीब 3ः30 बजे सवारियों को लेकर बांगरमऊ जा रही प्राइवेट बस में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बस पर सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लगभग 15 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों को सफीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। जबकि ट्रक लेकर चालक भी घटना स्थल से भागने में सफल रहा।
मरने वाले कई की अभी तक पहचान नहीं
पुलिस के अनुसार मृतकों में 70 वर्षीय इम्तियाज खां उर्फ लाडले निवासी सैय्यद वाडा सफीपुर, 25 वर्षीय लुकैया बेगम पत्नी सोनू निवासी मछरिया नौबस्ता कानपुर, 30 वर्षीय सुशीला पत्नी दीपक निवासी मंगलबाजार सफीपुर की पहचान हो पाई है। जबकि तीन के पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।



















Total Users : 1188916
Total views : 3024643