न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौऱ(चतरा)। आईपीएल की तर्ज पर गिद्धौर प्रखंड में जीपीएल के आयोजन की तैयारी शुरू की गई है। पहले संस्करण में छह टीमें भाग लेंगी। इसके लिये गुरुवार को ठाकुरबाड़ी परिसर में खिलाड़ियों की नीलामी की गई। छह टीमों के खिलाड़ी चुने गये। टूर्नामेंट के पहले संस्करण में पैंथर इलेवन, सुपरकिंग् नयाखाप, भास्कर वॉरियर्स, राइज़िंग राइडर्स, टाइगर इलेवन समेत अन्य टीम भाग ले रही है। टूर्नामेंट का उदघाटन 16 मार्च को जवाहरलाल मैदान में होगा। तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य रूप से प्रेम राणा, निरंजन दांगी, श्रवण कुमार, उपेंद्र कुमार, मुकेश कुमार आदि शामिल थे।
16 से जवाहरलाल मैदान में शुरू होगा गिद्धौर प्रिमयर लीग
By newsscale
On: March 14, 2024 11:13 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now

















Total Users : 1272445
Total views : 3142271