न्यूज स्केल संवाददाता, विरेंद्र साहु
टंडवा(चतरा)। लंबित जमीन मुआवजा भुगतान, रोजगार समेत विभिन्न मांगो को लेकर टंडवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धनगड़ा गांव के ग्रामीणों ने शिवपुर कठौतिया रेलवे निर्माण कार्य को ठप करा दिया है। जिससे ब्रिज निर्माण व मिट्टी ढुलाई कार्य बाधित रही।बुधवार को दर्जनों ग्रामीण निर्माण स्थल पहुंचे और सभी कार्य को बंद करा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि चतरा भू अर्जन विभाग की लापरवाही का खामियाजा रैयत भुगत रहे हैं। विभाग द्वारा 19 एकड़ के मुआवजा भुगतान से संबंधित नोटिस नहीं किया गया है। जिसके कारण किसानों को मुआवजा लेने में दिकतें आ रही है। जबकि निर्माण एजेंसी मिलेनियम कंपनी द्वारा जमीन पर मिट्टी भर दिया जा रहा है।ग्रामीणों ने कहा की संवेदक द्वारा बगैर सीमांकन किए ही मिट्टी भरा जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में ओहापोह की स्थिति बनी हुई है। गांव चंद्रदेव साहू, शंकर साहू, सुगन साहू ,जीवन राम, तपेश्वर राम, सकेंद्र राम ने बताया कि कंपनी प्रबंधन ग्रामीणों के साथ छलावा कर रही है। रैयतो व ग्रामीणों को रोजगार से भी बेदखल कर कंपनी में बाहरी लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। बताया गया है की ग्रामीणों द्वारा मांग लिखित रूप से उपायुक्त से की थी, फिर भी भू अर्जन विभाग द्वारा मुआवजा भुगतान नहीं किया गया और न ही अन्य मांगों को पूरा किया गया।
लंबित मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रेलवे निर्माण कार्य को कराया बंद

By newsscale
On: February 28, 2024 11:07 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1174643
Total views : 3005246