न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा(चतरा)। टंडवा प्रखंड के सराढू में दो माह का राशन घोटाला का मामला सामने आया है। इस बावत कार्डधारियों ने उपायुक्त को पत्र लिखकर दो माह के राशन नही मिलने की शिकायत की है। कार्डधारियों ने उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि जनवितरण प्रणाली दुकान मां गायत्री समूह द्वारा दो माह का अंगूठा लगाकर राशन नही दिया गया। डीलर द्वारा अगले महीने राशन देने की बात कहकर टालमटोल किया जाने लगा। जब कार्डधारियों द्वारा दबाव बनाया गया तो डीलर द्वारा राशन वितरण का कार्य दूसरे डीलर को आवंटित कर दिया गया। कार्डधारियों ने बताया कि दूसरे डीलर द्वारा भी दो माह का राशन नही दिया गया। बल्कि तीसरे माह का दिया जा रहा है।जिसमे भी पांच किलो के जगह मात्र तीन किलो दिया जा रहा है। कार्डधारियों ने मामले की जांच राज्यस्तरीय टीम से करने की मांग की है।
कार्डधारियों को नही मिला दो माह का राशन, उपायुक्त को लिखा पत्र

By newsscale
On: February 15, 2024 11:02 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1174643
Total views : 3005246