Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra/Patthalgada: होली मिलन समारोह सह शान्ति समिति कि पत्थलगड़ा में हुई बैठक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

होली मिलन समारोह सह शान्ति समिति कि पत्थलगड़ा में हुई बैठक

पत्थलगडा(चतरा)। बुधवार को पत्थलगड़ा थाना परिसर में होली व शब-ए-बारात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। साथ हीं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ मोनी कुमारी व संचालन थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने किया। इस दौरान बीडीओ व थाना प्रभारी ने शांति समिति के सदस्यों को होली व शब-ए-बारात पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने के लिए कई आवश्यक सुझाव व निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रखंड वासियों से शांतिपूर्ण व भाईचारगी के साथ पर्व मनाने की अपील की। बताया गया की संवेदनशील क्षेत्रों में पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल को प्रतिनियुक्ति किया जाएगा। साथ ही सड़क दुर्घटना को देखते हुवे होली के दिन शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा। अंत में एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रीम शुभकामनाएं दी गई। मौके पर प्रमुख मनिषा कुमारी, सिंघानी मुखिया राधिका देवी, कुमारी संगीता सिन्हा, बीस सूत्री प्रखड अध्यक्ष विकास कुमार यादव, जिप रामसेवक दांगी, सांसद प्रतिनिधि अमित तिवारी, विधायक प्रतिनिधि अरविंद ठाकुर, मौलाना महफुज रहमान के अलावे दोनों समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment