Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra: नगर भवन चतरा में धूमधाम से श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 135 वां जन्म महोत्सव मनाया गया

On: February 26, 2023 8:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नगर भवन चतरा में धूमधाम से श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 135 वां जन्म महोत्सव मनाया गया

चतरा। नगर भवन में रविवार को श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 135 वां जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पूरे चतरा जिले के सत्संगी वृंद सहित आसपास जिले के सत्संगी वृंद सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनीष कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 4: 30 बजे वेद मांगलिकी से हुई। सुबह 9:30 बजे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें आगे आगे हंसनुमा रथ पर श्री श्री ठाकुर जी की छवि सुसज्जित थी और पीछे पीछे सैकड़ों सत्संगी बैंड बाजे के साथ झूमते गाते नगर परिभ्रमण किया। दोपहर 1.00 बजे मातृ सम्मेलन व 2:00 बजे से धर्म सभा का आयोजन किया गया। वही मध्याह्न में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का समापन संध्या 5.47 सांध्य कालीन विनती प्रार्थना के साथ हुआ। धर्म सभा में मुख्य रुप से रामसुरत सिंह अकेला (गया), अनिल सिंह (डालटेनगंज), धर्मेन्द्र नारायण (डालटेन गंज) के. पी. यादव (हजारीबाग), एवं चतरा से शिवनंदन सिंह, सोना यादव, चतुरी राम, मोहन गुप्ता, मनीष कुमार श्रीवास्तव आदि लोगों ने श्री श्री ठाकुर जी के दिव्यजीवन एवं उनके भावादर्श पर अपना वक्तव्य रखा। मातृ सम्मेलन में शर्मिला सिंह, रेणु सिंहा, साक्षी, चंपा सिंह, आदि माताओं ने आदर्श परिवार निर्माण में माताओं की भुमिका पर प्रकाश डाला। पूरे वातावरण को संगीतमय बनाने में मनीष कुमार श्रीवास्तव ,योगेंद्र कुमार योगी, कौशल दांगी, राजेश दुबे,पुरन यादव, संतोष दांगी, कृति प्रभू आदि कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवनंदन सिंह, सोना यादव, चतुरी राम, मनीष कुमार श्रीवास्तव, सरयू यादव, आदित्य प्रसाद, शिव नारायण सिंह, मोहन प्रसाद गुप्ता, कौशल दांगी सचिंद्र पासवान, बिरजू केसरी,अर्जुन सिंह, आदित्य यादव,राकेश त्यागी, सुनील सिंह, संतोष दांगी, पूरन गुप्ता, शंकर विश्वकर्मा, टुन्नू मालाकार आदि लोगों ने अहम भूमिका निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विद्या मंदिर लोहरदगा में हिंदू नववर्ष का भव्य आयोजन

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

राज्यसभा से विदाई के दौरान भावुक हुए मल्लिकार्जुन खरगे, बोले— “राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता”

सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं: डॉ ताराचंद

उपायुक्त डॉ ताराचंद के निदेश पर कुडू के थाना मोड़ से पढ़हा भवन तक सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

भंडरा: दो दिवसीय सेविका प्रशिक्षण संपन्न, आधुनिक पद्धति से खेल-खेल में शिक्षा पाएंगे बच्चे

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने खाया कीटनाशक, रिम्स रेफर

भंडरा के भीठा में आज होगा विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा का आयोजन

भंडरा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

बीआरसी में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिए गए निर्देश

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Leave a Comment