सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत

0
129

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत

इटखोरी (चतरा)। इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नगर स्थित हीरो शोरूम के समीप वाहन दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल सोनासिमर निवासी 65 वर्षीय हलधर सिंह की मौत रांची में इलाज के दौरान हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल होने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची ले जाया गया था। रांची में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। पोस्मार्टम के बाद रविवार शव को उनके निवास स्थान लाया गया। अंतिम संस्कार इटखोरी मुहाने घाट पर कर दिया गया। उनके मौत से पूरे परिवार समेत पूरे गांव में गम छा गया है।