झारखंड मुक्ति मोर्चा की हुई प्रखंड स्ततीय बैठक, कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय

0
148

झारखंड मुक्ति मोर्चा की हुई प्रखंड स्ततीय बैठक, कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड स्ततीय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा व संचालन सचिव देवदीप पासवान ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष, सिमरिया विस प्रभारी मनोज चंद्रा, सेवानिवृत शिक्षक देवचरण दांगी, पर्यवेक्षक चंद्रदेव साहू उपस्थित थे। बैठक में सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। साथ ही ग्रामीणों को सर्वजन पेंशन, छात्राओं को सावित्रीबाई फुले योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के साथ अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर देने का निर्णय लिया गया। जबकि संगठन को और धारदार बनाने के साथ मजबूत करने का भी संकल्प लिया। बैठक में यदुनंदन पांडेय, देवनारायण दांगी, नेमधारी महतो, पूनम कुमारी, संगीता देवी, पूनम कुमारी उपेंद्र दांगी, पंकज कुमार राणा, मुखलाल मुंडा के अलावे कई कार्यकर्ता शामिल थे।