चलाया गया विशेष कंप्यूटर साक्षरता अभियान
इटखोरी(चतरा)ः इटखोरी प्रखंड अंतर्गत हीरो शोरूम के समीप सॉफ्टेक कंप्यूटर सेंटर द्वारा दो दिसंबर विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस पर विशेष कंप्यूटर साक्षरता अभियान चलाया गया। जिसमें सोप्टेक कार्यकर्ताओं द्वारा अधिक से अधिक लोगों को कंप्यूटर साक्षर करने का संकल्प लिया गया। डायरेक्टर गोपाल कुमार ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य कंप्यूटर शिक्षा सभी लोगों तक पहुंचाना है। आगे बताया कि इटखोरी में सॉफ्टेक कंप्यूटर सेंटर 16 वर्षों से चलाया जा रहा है। इस अभियान में बेसिक कंप्यूटर शिक्षा मात्र 500 रुपये में रजिस्ट्रेशन शुल्क लेकर दिया जा रहा है और अन्य कोर्स करने पर भी 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। अभियान में शिक्षक दिनेश कुमार पांडेय, गुलनाशी चाहत, रौनक गुलनाज, रोहित कुमार, रौनक कुमार आदि उपस्थित थे।