Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra/Patthalgada: नावाडीह पैक्स का चुनाव सम्पन्न, दिनेश्वर बने अध्यक्ष

On: February 17, 2023 11:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नावाडीह पैक्स का चुनाव सम्पन्न, दिनेश्वर बने अध्यक्ष

पत्थलगडा(चतरा)। शुक्रवार को जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत नावाडीह पंचायत के चोथा गांव स्थित पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण माहोल में सम्पन्न हो गया। चुनाव में 162 मत प्राप्त कर चोथा गांव निवासी दिनेश्वर दांगी ने जीत हासिल की। इसकी जानकारी निर्वाचन पदाधिकारी सह बीसीओ श्याम सुन्दर राम ने देते हुए बताया कि 320 मतदाताओं में से 273 ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं अध्यक्ष पद के लिए चार लोग चुनाव मैदान में थे। जिसमें दिनेश्वर दांगी को 162 मत, शंकर दांगी को 89 मत, प्रमोद दांगी को 19 मत व कामदेव दांगी को शून्य मत प्राप्त हुवे। जीत की घोषणा होते ही मौके पर उपस्थित समर्थकों ने नए अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। चुनाव कार्य को सफल बनाने में सहकारिता प्रबंधक पदाधिकारी चतरा जोसेफ किन्डो, जॉन मरांडी, योगेन्द्र प्रसाद वर्मा, जिप सदस्य रामसेवक दांगी व अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

बड़ा हादसा: स्टीमर पलटने से 10 की मौत, कई लापता, राहत-बचाव में जुटी टीमें

पारिवारिक विवाद ने ली तीन जिंदगियां

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांव, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली, सड़क, पानी तक नहीं-विकास पर उठे सवाल

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

युवती से दुष्कर्म का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

भंडरा: बीडीओ ने की विभागवार समीक्षा, खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने और समय पर खाद्यान्न वितरण का सख्त निर्देश

Leave a Comment