Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम मानव तस्करी की शिकार 9 बच्चियों को रेस्क्यू कर लाया वापस, एक मानव तस्कर गिरफ्तार, एसपी ने कहा मानव तस्करी को खत्म कर ही दम लेंगे

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
लातेहार। मानव तस्करी की शिकार बच्चियों की बरामदगी हेतु लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन द्वारा एक स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम का गठन कर बच्चियों के रेस्क्यू हेतु दिल्ली, चंडीगढ़ एवं पानीपत भेजा गया था। जहां से 9 बच्चियों को रेस्क्यू कर पुलिस टीम ने वापस लाया है। अभियान की जानकारी एसपी श्री अंजन ने प्रेस वार्ता कर देते हुए बताया कि बरामद की गई बच्चियां लातेहार जिले और छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की रहने वाली हैं। पुलिस ने इस मामले में शामिल एक मानव तस्कर मनोज कुमार यादव को भी गिरफ्तार किया है। रेस्क्यू की गई बच्चियां ज्यादातर सुदूरवर्ती क्षेत्र के आदिम जनजाति समाज से हैं। एसपी ने बताया कि मानव तस्करों से बच्चों को बचाने हेतु और इस तरह के मामलों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लातेहार पुलिस द्वारा टीम का गठन कर अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक व विभिन्न तरीकों से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए रेस्क्यू किये गए सभी बच्चियों की शिक्षा व पुनर्वास की व्यवस्था लातेहार प्रशासन द्वारा की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

जेएसएलपीएस और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर, 16 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

Leave a Comment