एआर क्रिकेट टूर्नामेंट संपन, फाइनल मैच में राहम ने कामता को हराया
टंडवा(चतरा)ः टंडवा प्रखंड अंतर्गत कामता में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को राहम बनाम कामता के बिच खेला गया। मैच का शुभारम्भ जिला परिषद सदस्य सह बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सुबास यादव ने फीता कट कर एवं दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। जिसमे शुरू से ही राहम बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे तरफ कामता भी फाइनल मैच में प्रवेश किया। दर्शकों की भारी उपस्थिति में फाइनल मैच में एक तरफा मुकाबला कर राहम ने कामता को बुरी तरह हराया। राहम ने अच्छी शुरुवात करते हुवे मो. सक़लैन 48 रनो की बदौलत 12 ओवर में कुल स्कोर 118 बनाया। वहीं रन चेस करने उतरी कामता टीम को कुल 22 के स्कोर पर ही रोक कर राहम ने फाइनल अपने नाम किया। फाइनल में राहम के कैप्टन मो. मजहर अंसारी 4 विकेट लेकर मैन ऑफ़ द मैच बने। पुरे टूर्नामेंट में 2.50 की इकॉनमी से सर्वाधिक विकेट लेने वाले मो. नुरुल अंसारी को बेसट बोलर का खि़ताब मिला एवं पुरे टूर्नामेंट में बेहतर बैटिंग प्रदर्शन, मैन ऑफ़ द सीरीज मो साबिर (बबलू) को दिया गया। मौके पर कामता समाजसेवी अब्दुल शुभान, गुलाम सर्वर, ललित पांडेय, शम्सुल अंसारी, इस्राफील अंसारी, समेत राहम टीम के कप्तान मो. मजहर, उप कैप्टन उपेंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष मो. नुरुल अंसारी, टूर्नामेंट के संचालक एवं कामता टीम के कैप्टन मो. जाबिर, मो. जिलानी, मो. इनतेकाम समेत दोनों टीम के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

















Total Users : 911494
Total views : 2653234