Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजपा ने आदिवासियों को शुरू से ही सम्मान देने का काम करती आई है – केंद्रीय मंत्रिमंडल में आठ मंत्री एवं देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया – पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी

On: October 8, 2023 7:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला–घाघरा भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही आदिवासियों को सम्मान देने का काम करती आई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में आठ आदिवासियों को शामिल करने से समझा जा सकता है। साथ ही भारत के सर्वोच्च पद पर आसीन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने से भी समझा जा सकता है कि आदिवासियों को विशेष ध्यान भाजपा देती है। उक्त बातें बाबूलाल मरांडी ने घाघरा के हाई स्कूल मैदान में संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान कहा। उन्होंने मौजूद जन सैलाब को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याण योजनाओं को बताते हुए कहा कि गरीबों को 2014 से पहले बैंकों में खाता खुलवाना एक सपना सा लगता था। बावजूद जीरो बैलेंस में खाता खुलवाने का काम किया। कोरोना काल में लोगों का जीवन थम गया था प्रधानमंत्री गरीबों के भाव को समझते हुए बैंक खाता में सीधे पैसा जमा करवाया। हाल में महिलाओं को 33% सीट आरक्षण करने का काम किया गया, जो दुनिया में कहीं भी नहीं है। झारखंडियों को उनके सम्मान देने का सिर्फ और सिर्फ भाजपा ने काम किया है। बिहार से अलग राज्य बनाने का काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के ही देन है। जिस पर कांग्रेसियों ने झारखंड की मांग करने वाले लोगों को खरीदने की कोशिश जार रही यही। लेकिन वह अपनी मनसूबा पर नाकाम नहीं रहे। जिसका पूरा श्रेय भारतीय जनता पार्टी को जाती है। सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए कहा कि जब-जब भाजपा राज्य में सरकार बनाई अपराधी भागते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन हेमंत सोरेन पुलिस को वसूली में लगा दिया है। वहीं इंडिया गठबंधन के बारे में बताते हुए कहा की इंडिया गठबंधन के लोग रोहंगिया को पनाह देकर भारत को तोड़ने की तैयार कर रही हैं। यूपीए गठबंधन का नाम बदल कर इंडिया रख लेने भारतवर्ष को गुमराह करने की तैयारी में है। लेकिन उनकी यह मनसूबा कभी कामयाब नहीं होगा। श्री मरांडी ने इस संकल्प यात्रा में लोगों को संकल्प लेने का आग्रह करते हुए कहा कि 2024 में पुनः मोदी जी को जिताकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। इसके पूर्व बाबूलाल मरांडी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी को पारंपरिक नृत्य और जीत के साथ स्वागत करते हुए मंच तक लाया गया। उन्हें भाजपायों ने माला पहनकर स्वागत किया। बाबूलाल मरांडी सहित अन्य अतिथि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, कार्तिक उरांव ललित उरांव के चित्र पर दीप प्रज्वलित पुष्पांजलि किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद लोगों में सांसद सुदर्शन भगत, समीर उरांव, मेयर आशा लकड़ा, भाजपा नेता अशोक उरांव, पूर्व स्पीकर दिनेश उरांव, पूर्व विधायक रमेश उरांव, सधनु भगत, पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह, भिखारी भगत, तिम्बू उरांव, विनय लाल, अनूपचंद अधिकारी, कुमार रवि, रामनंदन साहू, आलोक उरांव, प्रदीप प्रसाद, भोला चौधरी, सतवंती देवी, बिपिन बिहारी सिंह, श्याम किशोर पाठक, गोपाल गोप, कौशल किशोर सिंह, आशीष सोनी, निमाज खान, अजित साहु, अरुनजय सिंह, शिवा देवी, अमित ठाकुर, मनोज सिंह, सीमा देवी, पायल तिवारी, गीता मिश्रा, पुष्पा देवी व लक्ष्मी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

*विधायक चमरा लिंडा जनता को ठगने का काम करता है :- अशोके उरांव*
भाजपा नेता अशोक उरांव ने संकल्प यात्रा कार्यक्रम में स्थानीय विधायक चमरा लिंडा पर गरजते हुए कहा कि स्थानीय विधायक लोगों को गुमराह करने का काम कर रहा है। वोट पहुंचने के बाद शराब और मांस देखर ठगने का काम करता है। और पूरे 5 वर्ष विधायक का चेहरा देखना भी यहां के लोगों को नसीब नहीं होता। इसे समझना है और भाजपा का साथ देना है। जिससे क्षेत्र का विकास में तेजी आये।

*आशा लकड़ा ने कहा*
संकल्प यात्रा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हैं आशा लकड़ी ने कहा कि पुष्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को विश्वकर्मा योजना का सौगात दिया। साथ ही कहा कि गरीब ही गरीबों की दुख को समझ सकते हैं यही कारण है कि नरेंद्र मोदी आज गरीबों के हित में योजना को चला कर सीधे भारत वासियों को लाभ पहुंचा रहे हैं और उनके आर्थिक शक्ति को बढ़ाने में मदद पहुंचा रहे हैं।

*संकल्प यात्रा में इन्होंने भी किया संबोधित*
लोकसभा सांसद सुदर्शन भगत, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह, पूर्व स्पीकर दिनेश उरांव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी सहित कई भाजपाइयों ने अपने विचार प्रस्तुत किया।
बाइट – बाबूलाल मरांडी झारखण्ड प्रदेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने पर सरयू राय ने उठाए सवाल

थाना हाजत में हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बिहार की सियासत पर झामुमो का हमला, भाजपा पर जनादेश के अपमान का आरोप

होली के दिन दर्दनाक हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबे दो किशोर

डीसी और एसपी ने कर्मियों संग खेली होली, दिया सौहार्द का संदेश

होली के दिन सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्थलगड़ा में मातम…

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, शहर में दिखा उत्साह

युवाओं का होली मिलन: अध्यक्ष सिकेंद्र सिंह खरवार के नेतृत्व में सौहार्द और विकास का संकल्प

पत्रकारों का रंगोत्सव: अध्यक्ष सुनील कश्यप के नेतृत्व में भव्य होली मिलन, एकता का दिया संदेश

6 मार्च से दो दिवसीय साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव, ‘गाड़ी लोहरदगा मेल’ समेत कई आकर्षण

तनिष्क ऑटोमोटिव बजाज में होली का महा-संग्राम! तनिष्क परिवार ने डीजे पर मचाया धमाल

युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए”

Leave a Comment