Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

खतियानी जोहार यात्रा पर चतरा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, कहा 20 साल की सरकार ने राज्य में विकास के लिए कोई काम नहीं किया, वर्तमान सरकार राज्य के लोगों की बेहतरी के लिए दिन-रात कार्य कर रही है

On: February 13, 2023 10:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खतियानी जोहार यात्रा पर चतरा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, कहा 20 साल की सरकार ने राज्य में विकास के लिए कोई काम नहीं किया, वर्तमान सरकार राज्य के लोगों की बेहतरी के लिए दिन-रात कार्य कर रही है

 

चतरा। झारखंड के जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए यहां के मूलवासी तथा आदिवासी समुदाय के वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, इनका मुख्य उद्देश्य यहां के मूलवासी तथा आदिवासी समुदाय को उनका हक तथा अधिकार देना था। बहुत लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 2000 में झारखंड राज्य अलग हुआ, परंतु 20 वर्ष के बाद भी आज हमारा राज्य विकास के पैमानों में पिछड़ा क्यों रह गया है? आखिर कमी कहां रह गई? हमारी सरकार इस चिंतन के साथ राज्य को प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर दिशा देने का कार्य निरंतर कर रही है। उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को खतियानी जोहार यात्रा के तहत चतरा स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहीं। आगे कहा कि पूर्व की सरकार ने राज्य के विकास के लिए कोई काम नही किया। हमारी सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं लागू की है। पशुधन योजना से भी किसानों को लाभ पहुंचा रही है। हमारी सरकार ने राज्य में अनेकों योजनाएं बनाई है। जिनके माध्यम से राज्य के लोगों को लाभ मिल रहा है। हमारी बच्चियों की पढ़ाई पूरी हो सके इसके लिए राज्य में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत की गई है। उच्चतर शिक्षा के लिए हमारी सरकार ऋण दे रही है, जिसका लाभ उठाकर आप अपने बच्चों के भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं। आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, पारा शिक्षक एवं सरकारी कर्मचारियों को हमारी सरकार ने उनका हक और अधिकार देने का काम किया है। राज्य की जनता ने सरकार के फैसलों का जोरदार स्वागत किया है।

 

आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के जनता हुए लाभान्वित

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पदाधिकारी गांव-गांव, पंचायत-पंचायत जाकर शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पहले लोगों को प्रखंड कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता था जबकि आज सरकार खुद आम लोगों के द्वार तक पहुंची है। स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम से पहले हेलीपैड पर जिला प्रशासन की ओर से सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं जिला प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, उपायुक्त अबू इमरान, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

सर तन से जुदा धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

Leave a Comment