झारखण्ड /गुमला-स्वच्छता ही सेवा” के तत्वावधान में आज 46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला की ट्रूप संख्या 18 डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला के एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान चलाया. इस अवसर पर डॉ रमाकांत साहू ने कहा कि स्वच्छता की सामान्य आदतों को अपनाकर हम अपने परिवेश को सुंदर बना सकते हैं. जैसा की कहा गया है कि “स्वच्छता भगवान की ओर अगला कदम है”. हमलोग अगर आदत के रुप से इसका पालन करे तो आने वाले समय में, स्वच्छ भारत अभियान से पूरा देश साफ़ सुथरा नज़र आएगा और हमारी संस्कृति के अनुसार ईश्वर वहीं वास करते है जहां स्वच्छता होती है. इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व कर रहे सहायक एनसीसी अधिकारी अभिजीत झा ने बताया कि इस अभियान में कैडेटों ने तीन गतिविधियां की – पहला विद्यालय परिसर की साफ़ सफ़ाई, दूसरा नीमटोली गुमला में फ़िट इंडिया फ्रीडम स्वच्छता रन 4.0 में सहभागिता और तीसरा जशपुर रोड स्थित परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अलबर्ट एक्का की प्रतिमा की साफ़ सफ़ाई. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कैडेटों में स्वच्छता की आदत का विकसित करना, समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि देना था. अभियान में सार्जेंट ओम कुमार,कारपोरल आकाश कुमार यादव, लांस कारपोरल राहुल नाग, कैडेट रोहन गोप,कैडेट ऋषिकेश उराँव, कैडेट आर्यन कुमार सिंह, कैडेट सौरांश कुमार, कैडेट विपुल अग्रवाल,कैडेट शौर्य केशरी,कैडेट आदित्य राज,कैडेट आज़ाद राज, कैडेट नमन कुमार उराँव,कैडेट लक्ष्य सोढ़ानी,कैडेट सुमित कुमार यादव,कैडेट आदित्य कुमार गुप्ता,कैडेट विक्की कुमार यादव,कैडेट सचिन कुमार गोप,कैडेट जय कुमार,कैडेट सूरज कुमार सिंह,कैडेट अक्षय वंश प्रसाद,सार्जेंट नंदिनी कुमारी,कारपोरल अतुलिका राज,लांस कारपोरल मनीषा तिर्की, कैडेट माही सिंह, कैडेट सोनम कुमारी,कैडेट लक्ष्मी कुमारी, कैडेट नूपुर कुमारी, कैडेट ईशा श्रीवास्तव, कैडेट अंशु कुमारी, कैडेट काव्या सिंह, कैडेट तनिष्का उराँव, कैडेट सृष्टि उराँव, कैडेट सृष्टि प्रिया, कैडेट अर्पणा कुमारी,कैडेट खुशी उराँव, कैडेट तनीषा कुमारी एक्का ने भाग लिया।
स्वच्छता ही सेवा के तत्वावधान में डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला के एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान चलाया
By Ajay Sharma
On: October 1, 2023 1:42 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now























Total Users : 831375
Total views : 2540921