Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पोषण माह अंतर्गत किये जा रहे कार्यों व गतिविधियों की हुई समीक्षा,  पर्यवेक्षिकाओं, सेविका व सहायिकाओं ने निकाली पोषण जागरूकता रैली

On: September 22, 2023 9:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पोषण माह अंतर्गत किये जा रहे कार्यों व गतिविधियों की हुई समीक्षा,  पर्यवेक्षिकाओं, सेविका व सहायिकाओं ने निकाली पोषण जागरूकता रैली

चतरा। श ुक्रवार को उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार डीआरडीए सभा कक्ष में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में पोषण माह अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा  किये जा रहे गतिविधियों का जन आंदोलन डैशबोर्ड में प्रविष्टि को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें उप विकास आयुक्त ने अब तक किये गए गतिविधियों का जन आंदोलन डैशबोर्ड में प्रविष्टि की समीक्षा की। जिसमें समाज कल्याण के अलावे स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग, जेएसएलपीएस आदि शामिल थे। उप विकास आयुक्त ने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को 25 सितंबर तक जन आंदोलन डैशबोर्ड में सभी परियोजना को शत प्रतिशत इंट्री करने का निर्देश देते हुए कहा कि 26 सितंबर को फिर से समीक्षा की जाएगी। वहीं सिविल सर्जन ने भी सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं से टीकाकरण के ड्यू लिस्ट पर चर्चा की, साथ ही एनीमिया से बचाव, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बीच होने वाले टीकाकरण कार्य में तेजी लाने की बात कही। राज्य पोषण मिशन रांची से आए एसबीसीसी कंस्लटेंट मृत्युंजय नायक ने पोषण माह अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित किये गए विभिन्न गतिविधियों का जन आंदोलन डैशबोर्ड में अब तक किये गए प्रविष्टि के बारे में बताया। वहीं जन आंदोलन डैशबोर्ड में प्रविष्टि को लेकर जिले की रैंकिंग में कैसे सुधार हो इस संदर्भ में चर्चा करते हुए महिला पर्यवेक्षिकाओं को कई दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही पोषण ट्रैकर, सीबीई कार्यों की समीक्षा कर पोषण ट्रैकर के सभी इंडीकेटरों की इंट्री अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर सभी संबंधित उपस्थित थे। बैठक के पश्चात महिला पर्यवेक्षिकाओं, सेविका व सहायिकाओं ने पोषण माह के तहत पोषण जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान नगर भ्रमण करते हुए विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों के बीच पोषण के तहत जागरूकता संदेश फैलाया। रैली में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी भी शामिल हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: पंचायत में प्रेमी ने शादी से किया इनकार, तो 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान; परिजनों में कोहराम

भंडरा: मैना बगीचा में प्रिया हीरो शोरूम का हुआ उद्घाटन

फिर बहा बेकसूर का खून: तेज रफ्तार कोल वाहन ने घर के सामने 75 वर्षीय वृद्ध को बेरहमी से कुचला, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

प्रमोद के अपहरण और वीभत्स मर्डर का खुलासा: अवैध हथियार खरीद-बिक्री के विवाद में दोस्त ने ही उतारा था मौत के घाट; नदी के बालू से शव बरामद

पेसा कानून और पारंपरिक व्यवस्था पर छिड़ा महासंग्राम: आईआरएस निशा उरांव के नेतृत्व में आदिवासियों ने खोला मोर्चा; मॉडल ग्राम सभा पर दी बड़ी चेतावनी

राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय चीरी के निरीक्षण में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार एवं अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन का दिया निर्देश

साफी नदी कांड का खौफनाक खुलासा: शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने दोस्तों संग मिलकर की थी युवती की हत्या; दुष्कर्म के बाद चाकू-ईंट से किया था वार

चारधाम यात्रा पर निकले विक्की हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: सगा बहनोई ही निकला कातिल; फेसबुक पोस्ट और व्हाट्सएप स्टेटस देख अपराधियों ने की थी रेकी

एसीबी का बड़ा धमाका: मनरेगा जूनियर इंजीनियर ₹5,000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; सरकारी क्वार्टर में बिछाया विजिलेंस का जाल

भेड़ी फार्म डैम बनेगा भव्य पर्यटन हब: उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण; गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश

उपायुक्त का बड़ा एक्शन: वन विभाग की एनओसी और डीएमएफटी योजनाओं की मैराथन समीक्षा; लापरवाह एजेंसियों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम

बिरसा हरित ग्राम योजना का कमाल: 97 क्विंटल आम बेचकर आजीविका दीदियों ने कमाया ₹3 लाख; उपायुक्त की मुहिम लाई रंग

Leave a Comment