
मादक पदार्थ के साथ पिता पुत्र गिरफ्तार, आगे जांच में जुटी है पुलिस
गिद्धौर(चतरा)। ब्राउन शुगर व अफीम की तस्करी के मामले में गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय से पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। पर सूत्रों की माने तो प्रखंड मुख्यालय के बजरंगबली मुहल्ला निवासी राजदेव दांगी को पुत्र संग गिरफ्तार कर पुलिस पूछ-ताछ कर रही है। इधर पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है। बताया गया कि शनिवार को मामले की विस्तृत जानकारी पुलिस दे सकती है।