Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घाघरा थाना क्षेत्र में भतीजे ने चाची की टांगी से वार कर हत्या कर दी – झाड़ू लगाने पर चाची को मार डाला आरोपी गिरफतार

On: September 16, 2023 6:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला -घाघरा थाना क्षेत्र के धोबनी खपरा टोली में भतीजा ने चाची को टांगी से मार कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार मृतक 40 वर्षीय बिरसमुनी देवी है. मृतक के पति सुमन भगत ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे बिरसमुनी अपने घर के आंगन में झाड़ू कर रही थी इसी दौरान भतीजा लखेश्वर उरांव ने बिरसमुनी से कहा इधर झाड़ू मत करो तो बिरसमुनि ने कहा गंदा है इसीलिए झाड़ू कर रही हूं क्या दिक्कत है. बस इसी बात पर लखेश्वर ने आंगन में रखे टांगी से बिरसमुनी के सर पर कई वार कर घायल कर दिया. घायल अवस्था में परिजन बिरसमुनी को घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां इलाज के बाद तुरंत रांची रिम्स ले जाया गया. इस दौरान उन्होंने थाना को इसकी सूचना नहीं दी सुमन ने बताया कि हम देर करना नहीं चाहते थे हमारी पहली प्राथमिकता मेरी पत्नी को बचाना था इसीलिए मैंने थाना को सूचित नही किया. शनिवार को सुबह में बिरसमुनि की मौत हो गई. जिसके बाद से घाघरा थाना को इसकी सूचना देते हुए. शव को घाघरा थाना लाया गया. जहां पुलिस ने हत्यारा भतीजा लखेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही सुमन ने यह भी बताया कि सभी अलग-अलग अपने घर में रहते थे पर सबका आंगन एक ही था जिसे सब सामूहिक रूप उपयोग करते थे जहां वह झाड़ू कर रही थी. इस संबंध में थानेदार अमित कुमार चौधरी से पूछने पर उन्होंने कहा झाड़ू लगाने के विवाद को लेकर सगे भातिया ने अपनी चाची को टांगी से वार कर हत्या कर दिया है. सूचना मिलते है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

Leave a Comment