गुमला -गुमला के नवनियुक्त एसपी हरविंदर सिंह को निवर्तमान एसपी एहतेशाम वकारीब ने पदभार सौंपा यहां बताते चलें कि गुमला के नवनियुक्त एसपी हरविंदर सिंह ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि गुमला जिले को लेकर जिस तरह से पूर्व के एसपी द्वारा पब्लिक एवं पुलिस के आपसी सामंजस्य स्थापित कर नक्सलवाद एवं अपराध पर अंकुश लगाने में सफलता प्राप्त की गई है उसी तरह से गुमला जिले को लेकर पुलिस प्रशासन और बेहतर काम कर अपराधिक घटनाओं एवं नक्सलवाद उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस एवं पब्लिक के बीच दोस्ताना तरीके से काम करेंगे उन्होंने कहा कि सभी थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का जायजा लेने के बाद एवं क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस प्रशासन काम करने के लिए कटिबद्ध हैं और किसी भी अपराध को नियंत्रित करने के लिए एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन हमेशा गुमला जिला की जनता को सेवा प्रदान करने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। यहां बताते चलें कि गुमला एसपी एहतेशाम वकारीब ने नवनियुक्त एसपी हरविंदर सिंह का स्वागत बुके देकर किया गया वहीं नवनियुक्त एसपी हरविंदर सिंह को पुलिस जवानों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी मौके पर निवर्तमान एसपी एहतेशाम वकारीब ने कहा कि गुमला जिला में काम करने का जो भी मौका मिला वह काफी बेहतर रहा है एवं जिलेवासियों ने भी जब भी मौका मिला हमेशा बढ़चढ़ सहयोग पुलिस के द्वारा अनुसंधान कार्य में पुलिस को दी है जिले के लोग काफी अमन चैन से आपसी सौहार्द को लेकर चलते हैं और यह पुलिस के लिए सबसे बड़ी बात होती है कि जब भी किसी प्रकार की अफवाहों से लोग नाराज़ हो जातें हैं आपसी सुझबुझ से पुलिस टीम को लेकर मामले को सलटाने में सहयोगी बन कर सामने आते हैं उन्होंने जिले के पुलिस थाना प्रभारियों, एसडीपीओ एवं पुलिस कर्मियों को लेकर कहा कि सभी अच्छे तरीके से काम करने में काफी अनुभवी और समझदार पुलिस सेवा के लिए रहे हैं।
गुमला के नवनियुक्त एसपी हरविंदर सिंह ने संभाला पदभार निवर्तमान एसपी एहतेशाम वकारीब ने सौंपा पदभार
By Ajay Sharma
On: September 10, 2023 10:13 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1070633
Total views : 2869853