Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

राष्ट्रीय लोक अदालत में 17266 वादों का निष्पादन, 11,15,18,960 रूपये की सरकारी राजस्व की हुई वसूली

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

राष्ट्रीय लोक अदालत में 17266 वादों का निष्पादन, 11,15,18,960 रूपये की सरकारी राजस्व की हुई वसूली

चतरा। शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के तत्वाधान में एवं राकेश कुमार सिंह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया। जिसका संचालन सचिव प्रज्ञा बाजपाई ने की।  कार्यक्रम का शुभारंभ पीडीजे, स्थाई लोक अदालत के चेयरमैन मनोज कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 3 राकेश चंद्रा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम प्रेम शंकर एवं जिला बार एसोसिएशन के सचीव मुरली मनोहर मिश्रा द्वारा संयुक्त दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 17266 वादों का निष्पादन करते हुवे 11 करोड़ 15 लाख 9 सौ 60 रुपए का सरकारी राजस्व प्राप्त हुआ। मामलों के निष्पादन के लिए 7 बेंचों का गठन किया गया था। पहले बेंच में राकेश चंद्रा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय, सदस्य इंदुभूषण कुमार एवं रामाशीष पाठक अधिवक्ता। दूसरे बेंच में प्रेम शंकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पंचम, सदस्य अक्षय कुमार सिंह एवं दिनेश कुमार सिन्हा पैनल अधिवक्ता। तीसरे बेंच में विनय कुमार लाल मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अवर न्यायाधीश द्वितीय, सदस्य सुजीत कुमार घोष एवं शिशिर कुमार पांडेय, पैनल अधिवक्तागण, चैथे बेंच में मोहम्मद उमर, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह अवर न्यायाधीश प्रथम, सदस्य आशुतोष कुमार, राजीव कुमार श्रीवास्तव पैनल अधिवक्ता। पांचवें बेंच में अदनान अकीब, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह मुंसिफ, सदस्य समर संकल्प एवं सूरज अग्रवाल, पैनल अधिवक्ता। छठे बेंच में मुक्तिभगत न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सह प्रधान दंडाधिकारी, किशोर न्याय बोर्ड, सदस्य प्रवीण रंजन एवं दिलीप कुमार सिंहा पैनल अधिवक्तागण तथा सातवें बेंच में विजय कुमार दास कार्यपालक दंडाधिकारी, सदस्य विद्यानंद कुमार सिंह एवं सौरभ मिश्रा पैनल अधिवक्तागण आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोहरा कत्ल: बंद मकान में मां-बेटी के मिले रक्तरंजित शव, जमीन विवाद में पड़ोसी पर हत्या का आरोप

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा; 12 घंटे की पंचायत के बाद मंदिर में कराई शादी

शिक्षिका ने 15 वर्षीय छात्र को भगाया: लखनऊ के होटल से पकड़ी गई, पॉक्सो और अपहरण के तहत FIR दर्ज

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: यौन प्रस्ताव ठुकराने पर नियाज और 8 साल के पोते की गला घोंटकर हत्या

गुरु-शिष्य के रिश्ते को लगा कलंक: 11 वर्षीय छात्रा से म्यूजिक टीचर ने की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

26 गज जमीन का खूनी खेल: खाना देकर लौट रहे युवक की तलवार से हत्या, बीच-बचाव में भाई के टूटे दांत; 7 पर केस

Leave a Comment