Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

Chhath Puja 2026: चतरा में नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, जानें खरना से उषा अर्घ्य तक का पूरा शेड्यूल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जिले में विभिन्न प्रखंडों में भक्ति और उत्साह का माहौल; व्रतियों ने कद्दू की सब्जी और अरवा चावल का प्रसाद ग्रहण कर किया पर्व की शुरुआत

चतरा | निष्ठा और लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को चतरा जिले में ‘नहाय-खाय’ के साथ श्रद्धा और भक्तिभाव से प्रारंभ हो गया। पर्व को लेकर जिले के गिद्धौर, पत्थलगड़ा, सिमरिया, इटखोरी, प्रतापपुर समेत विभिन्न प्रखंडों में उत्साह का माहौल है।

नहाय-खाय के साथ हुई शुरुआत
पर्व के पहले दिन व्रतियों ने सुबह पवित्र जल स्रोतों में स्नान कर भगवान सूर्य की आराधना की। इसके बाद शुद्धता के साथ कद्दू की सब्जी और अरवा चावल का भेजन प्रसाद के रूप में ग्रहण किया गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी इस प्रसाद को ग्रहण कर पर्व की शुरुआत की।

  • क्या है आगे का शेड्यूल?
  • शनिवार (खरना): खरना के दिन व्रती गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद बनाकर ग्रहण करेंगे। इसी दिन से व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा।
  • रविवार (संध्या अर्घ्य): व्रती अस्ताचलगामी सूर्य (डूबते सूरज) को पारंपरिक विधि-विधान से अर्घ्य अर्पित करेंगे।
  • सोमवार (उषा अर्घ्य): सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य (उगते सूरज) को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।

छठ महापर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन द्वारा भी घाटों पर सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोहरा कत्ल: बंद मकान में मां-बेटी के मिले रक्तरंजित शव, जमीन विवाद में पड़ोसी पर हत्या का आरोप

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा; 12 घंटे की पंचायत के बाद मंदिर में कराई शादी

शिक्षिका ने 15 वर्षीय छात्र को भगाया: लखनऊ के होटल से पकड़ी गई, पॉक्सो और अपहरण के तहत FIR दर्ज

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: यौन प्रस्ताव ठुकराने पर नियाज और 8 साल के पोते की गला घोंटकर हत्या

गुरु-शिष्य के रिश्ते को लगा कलंक: 11 वर्षीय छात्रा से म्यूजिक टीचर ने की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

26 गज जमीन का खूनी खेल: खाना देकर लौट रहे युवक की तलवार से हत्या, बीच-बचाव में भाई के टूटे दांत; 7 पर केस

Leave a Comment