बिहार के औरंगाबाद का 55 वर्षीय झगरू कैंप में खाना खा रहा था; पुलिस को अब तक नहीं मिला परिजनों का आवेदन, सूत्रों के हवाले से समझौते की चर्चा
टंडवा (चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र के रहमतनगर स्थित एक ईंट भट्ठे पर शनिवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय मजदूर झगरू भुइयां की मौत हो गई। मृतक बिहार के औरंगाबाद जिले के कसमा थाना क्षेत्र का रहने वाला था।
मिली जानकारी के अनुसार झगरू अपनी पत्नी के साथ भट्ठे पर मजदूरी करने आया था। शनिवार सुबह करीब सात बजे वह पत्नी के साथ कैंप में बैठकर खाना खा रहा था। उसी दौरान भट्ठे पर जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई हो रही थी। खुदाई के बाद मिट्टी उठाकर भट्ठे के पास रखने के क्रम में मशीन टेंट समेत मजदूर को चपेट में ले लिया, जिससे वह दब गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद भट्ठे पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया। इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं सूत्रों के हवाले से चर्चा है कि जेसीबी मालिक और भट्ठा मालिक ने ढाई लाख रुपये देकर समझौता कर मामले को निपटा लिया है। इसकी पुष्टि पुलिस या संबंधित पक्षों ने नहीं की है।

















Total Users : 1281572
Total views : 3156797