एक साल पहले डूबने से हुई थी किशोर की मौत; ग्रामीणों ने अभिभावकों से बच्चों पर नजर रखने की अपील की
हंटरगंज (चतरा)। वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के घंघरी स्थित निरंजना नदी में इन दिनों छोटे-छोटे बच्चे तेज बहाव के बीच नहाते नजर आ रहे हैं। बीच धारा में बच्चों का उतरना किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस खतरे के बावजूद न अभिभावक गंभीर दिख रहे हैं और न ही प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल हुई है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने से बहाव तेज हो गया है और नदी के कई हिस्से गहरे हैं। तेज धारा में बहने पर बच्चों को सुरक्षित निकालना भी मुश्किल हो सकता है।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले इसी नदी में नहाने के दौरान घंघरी निवासी सुलेंद्र पासवान के 14 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार की डूबने से मौत हो गई थी। उसके बाद कुछ महीनों तक बच्चों ने नदी से दूरी बनाई थी, लेकिन अब वे फिर उसी तरह नदी में उतरने लगे हैं।
ग्रामीणों ने अभिभावकों से बच्चों पर नजर रखने और उन्हें गहरे व तेज बहाव वाले हिस्सों में जाने से रोकने की अपील की है। साथ ही प्रशासन से नदी किनारे निगरानी बढ़ाने और बच्चों को जोखिम से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की मांग की गई है।

















Total Users : 1281572
Total views : 3156797