ठीक से बोल नहीं पा रही महिला, नाम-पते की जानकारी नहीं; ग्रामीणों ने परिजनों तक पहुंचाने के लिए की अपील
हंटरगंज (चतरा): प्रखंड क्षेत्र के जबड़ा गांव में भटकते हुए पहुंची करीब 30 वर्षीय एक महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। महिला ठीक से बोल नहीं पा रही है, जिस कारण उसके नाम और घर-पते की जानकारी नहीं मिल सकी है।
परिजनों की तलाश जारी

ग्रामीणों के अनुसार, महिला के गांव पहुंचने के बाद से ही उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अब तक उसके परिजनों या गांव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
लोगों से अपील
ग्रामीणों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस महिला को पहचानता हो या उसके परिजनों के बारे में जानकारी रखता हो, तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सूचना दे, ताकि महिला को उसके परिवार तक पहुंचाने में मदद मिल सके।
संपर्क नंबर:
- 9162098907
- 79705 74300
News Scale Live – भरोसे की पहचान



















Total Users : 1281604
Total views : 3156841