मुआवजे की मांग पर सड़क जाम, घायल किशोरी रांची रेफर, ग्रामीणों ने 20 लाख मुआवजे की उठाई मांग
चतरा/टंडवा | जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरवार पथ पर कल्याणपुर के समीप बीते गुरुवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। एक अनियंत्रित कोल वाहन ने बाजार से लौट रही दो किशोरियों को अपनी चपेट में ले लिया।
इनकी हुई पहचान
इस हादसे में मंडेर गांव निवासी बोने उरांव की 21 वर्षीय पुत्री लालमुनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गांव के ही सोमर उरांव की पुत्री अंजली कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई।

रांची रेफर की गई घायल किशोरी
अंजली को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है।
ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतका के आश्रितों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। साथ ही, घायल किशोरी के समुचित इलाज और उसे भी मुआवजा देने की मांग की गई। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और पुलिस व प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटे हुए थे।
















Total Users : 1281612
Total views : 3156851