Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

हाथियों का तांडव, 40 डिसमिल की धान फसल और 10 क्विंटल अनाज रौंदा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

15-16 हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात; चार घर क्षतिग्रस्त, गांव में दहशत का माहौल; वन विभाग की टीम हाथियों को खदेड़ने में जुटी

चतरा | जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत राहम पंचायत के लरंगा सामेडीह गांव में बुधवार की रात हाथियों के एक बड़े झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने खेतों में लगी धान की फसल को रौंद दिया और घरों में रखे अनाज को भारी नुकसान पहुंचाया। इस दौरान चार घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

हाथियों ने मचाया भारी तबाही
ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों के इस झुंड में करीब 15 से 16 हाथी शामिल थे। हाथियों ने करीब 40 डिसमिल जमीन में लगी धान की फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। इसके अलावा, घरों में रखे लगभग 10 क्विंटल अनाज को भी नुकसान पहुंचा। हाथियों के गांव के आसपास डेरा डाले रहने के कारण ग्रामीण पूरी रात भयभीत रहे और लोगों को जान-माल के नुकसान की आशंका सताती रही।

प्रशासन को दी गई सूचना
घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी उपेंद्र पांडेय ने वन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय थाने को सूचित किया। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए और प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

वन विभाग ने दी जानकारी
इस संबंध में वन विभाग के प्रभारी रेंजर राम बाबू ने बताया कि बुधवार की रात हाथियों के झुंड के गांव पहुंचने की सूचना ग्रामीणों से मिली है। वनकर्मी हाथियों को क्षेत्र की सीमा से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment