Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल, रेफर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे पति-पत्नी; टक्कर के बाद अर्टिगा कार छोड़कर फरार हुआ चालक

हंटरगंज (चतरा) | जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के हंटरगंज-औरुगेरुआ मुख्य पथ पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। ढेबो-सतघरवा गांव के समीप मारुति सुजुकी अर्टिगा कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की हुई पहचान
घायलों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के मंझगवां निवासी अनिल सिंह (40) और उनकी पत्नी दीपा देवी (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिल सिंह की जांघ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि उनकी पत्नी को भी कई जगह चोटें आई हैं।

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, गेरुआ निवासी कैलाश सिंह का गुरुवार सुबह करीब 10 बजे आकस्मिक निधन हो गया था। इसकी सूचना मिलने पर अनिल सिंह और उनकी पत्नी बाइक से उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गेरुआ जा रहे थे। इसी दौरान औरु की ओर से आ रही मारुति सुजुकी अर्टिगा कार (BR02CC2985) ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

ग्रामीणों ने की मदद, चालक फरार
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक हंटरगंज-औरुगेरुआ टेंपो स्टैंड के पास वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। खबर लिखे जाने तक मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

80 लाख की शराब लेकर निकला ट्रक चौपारण में मिला खाली, कुएं से बरामद शव की पहचान चालक के रूप में हुई; शराब माफिया की हत्या की आशंका

पंचायत समिति की बैठक: प्रमुख ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

DC का जनता दरबार: नेत्रहीन व्यक्ति को मिलेगा आवास, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, परोरिया ने महज 31 गेंदों में 98 रन बनाकर नोवाखाप को हराया

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई शपथ; दो प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी

अनुयायियों की जागरूकता रैली, शाकाहारी जीवन अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश

Leave a Comment