Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कोयला लदा हाइवा सड़क पर पलटा, सैकड़ों क्विंटल कोयला बिखरा; टला बड़ा हादसा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुख्य सड़क पर कर्मा टांड़ के पास तीखे मोड़ पर चालक ने खोया नियंत्रण, चालक को हल्की चोटें; ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर और बेलगाम हाइवा पर कार्रवाई की मांग की

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र में चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चिरैयां मोड़ के समीप कर्मा टांड़ गांव के पास कोयला लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि हाइवा पर लदा सैकड़ों क्विंटल कोयला सड़क किनारे बिखर गया।

जानकारी के अनुसार हाइवा आम्रपाली कोल परियोजना से कोयला लोड कर कटकमसांडी स्थित डंप यार्ड की ओर जा रहा था। कर्मा टांड़ गांव के पास तीखे मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर आवाजाही कम थी, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। हादसे के बाद कुछ देर अफरा-तफरी रही और यातायात बाधित हुआ। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कोयला लदे हाइवा की तेज रफ्तार और बेलगाम परिचालन से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है और कई घायल हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार इस सड़क पर दिन-रात सैकड़ों हाइवा चलते हैं और अधिकांश चालक नशे में व तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे सड़क किनारे बसे गांवों में डर का माहौल रहता है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गिद्धौर के फुटबॉल मैदान से जपुआ मैदान तक घनी आबादी वाले क्षेत्र में कोयला वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और बेलगाम हाइवा चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में बड़े हादसे रोके जा सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोहरा कत्ल: बंद मकान में मां-बेटी के मिले रक्तरंजित शव, जमीन विवाद में पड़ोसी पर हत्या का आरोप

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा; 12 घंटे की पंचायत के बाद मंदिर में कराई शादी

शिक्षिका ने 15 वर्षीय छात्र को भगाया: लखनऊ के होटल से पकड़ी गई, पॉक्सो और अपहरण के तहत FIR दर्ज

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: यौन प्रस्ताव ठुकराने पर नियाज और 8 साल के पोते की गला घोंटकर हत्या

गुरु-शिष्य के रिश्ते को लगा कलंक: 11 वर्षीय छात्रा से म्यूजिक टीचर ने की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

26 गज जमीन का खूनी खेल: खाना देकर लौट रहे युवक की तलवार से हत्या, बीच-बचाव में भाई के टूटे दांत; 7 पर केस

Leave a Comment