Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रिमियर लीग सीजन-4: शंकर वारियर्स चैंपियन, सिंदुआरी सूपर किंग को 4.5 ओवर में हराया

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

राजेश यादव ने 10 गेंद में ठोके 35 रन, बने मैन ऑफ द मैच; संजित गुप्ता और विकास यादव ने झटके 4-4 विकेट

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड की मंझगावां पंचायत में मुखिया सरिता देवी और समाजसेवी बसंत सिंह की ओर से आयोजित प्रिमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन-4) का फाइनल सोमवार को सिंदुआरी सूपर किंग और शंकर वारियर्स के बीच खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंदुआरी सूपर किंग की पूरी टीम 7.5 ओवर में 64 रन पर सिमट गई। जवाब में शंकर वारियर्स ने महज 4.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर खिताब जीत लिया। राजेश यादव ने 10 गेंद में 35 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। गेंदबाजी में संजित गुप्ता और विकास यादव ने 4-4 विकेट लिए।

आयोजक बसंत सिंह ने विजेता टीम को 11,000 रुपये और शील्ड, जबकि उपविजेता को 6,000 रुपये और शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने पंचायत के युवाओं से मिलजुलकर आगे बढ़ने की अपील की और कहा कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास तथा आपसी भाईचारा बढ़ाना है। कार्यक्रम में एमपीएल-4 के अध्यक्ष श्रवण दांगी, सह आयोजक व उप मुखिया गणेश सिंह, ब्रजेश सिन्हा, चमारी प्रसाद दांगी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोहरा कत्ल: बंद मकान में मां-बेटी के मिले रक्तरंजित शव, जमीन विवाद में पड़ोसी पर हत्या का आरोप

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा; 12 घंटे की पंचायत के बाद मंदिर में कराई शादी

शिक्षिका ने 15 वर्षीय छात्र को भगाया: लखनऊ के होटल से पकड़ी गई, पॉक्सो और अपहरण के तहत FIR दर्ज

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: यौन प्रस्ताव ठुकराने पर नियाज और 8 साल के पोते की गला घोंटकर हत्या

गुरु-शिष्य के रिश्ते को लगा कलंक: 11 वर्षीय छात्रा से म्यूजिक टीचर ने की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

26 गज जमीन का खूनी खेल: खाना देकर लौट रहे युवक की तलवार से हत्या, बीच-बचाव में भाई के टूटे दांत; 7 पर केस

Leave a Comment