Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

विद्यालय से तड़ित चालक चोरी मामले का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक भी बरामद

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

विद्यालय से चोरी हुए तड़ित चालक व तांबे का तार बरामद, एसपी के निर्देश पर गठित छापामारी दल की त्वरित कार्रवाई, राजपुर थाना क्षेत्र के दो युवक गिरफ्तार

चतरा। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नेयकी हेसाग से तड़ित चालक चोरी मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी गया सामान और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है। यह जानकारी एसडीपीओ चतरा सन्नी वर्धन ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

एसडीपीओ ने बताया कि 22 अक्टूबर 2026 को विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने राजपुर थाना में आवेदन देकर जानकारी दी कि 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा को लेकर विद्यालय बंद था। 21 अक्टूबर को विद्यालय के किनारे से देखने पर पता चला कि विद्यालय में लगा एक यूनिट तड़ित चालक तार सहित अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है।

इस संबंध में राजपुर थाना कांड संख्या 81/26, दिनांक 22.10.2026, धारा 305(e) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। कांड दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन किया गया। दल ने त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए चोरी गए तड़ित चालक की बरामदगी की और संलिप्त चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मौके से दो तड़ित चालक और करीब चालीस फीट तांबे का तार बरामद किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर JH13L-0454) भी जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में कुश कुमार 19 वर्ष, पिता मदन भुईयां और शुधांसु कुमार 19 वर्ष, पिता देवनन्दन भुईयां शामिल हैं। दोनों आरोपी नेयकी हेसाग, थाना राजपुर, जिला चतरा के निवासी हैं। छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक रूपेश कुमार (थाना प्रभारी, राजपुर), पुलिस अवर निरीक्षक संदीप प्रसाद वर्मा, सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह और राजपुर थाना का सशस्त्र बल शामिल था।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोहरा कत्ल: बंद मकान में मां-बेटी के मिले रक्तरंजित शव, जमीन विवाद में पड़ोसी पर हत्या का आरोप

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा; 12 घंटे की पंचायत के बाद मंदिर में कराई शादी

शिक्षिका ने 15 वर्षीय छात्र को भगाया: लखनऊ के होटल से पकड़ी गई, पॉक्सो और अपहरण के तहत FIR दर्ज

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: यौन प्रस्ताव ठुकराने पर नियाज और 8 साल के पोते की गला घोंटकर हत्या

गुरु-शिष्य के रिश्ते को लगा कलंक: 11 वर्षीय छात्रा से म्यूजिक टीचर ने की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

26 गज जमीन का खूनी खेल: खाना देकर लौट रहे युवक की तलवार से हत्या, बीच-बचाव में भाई के टूटे दांत; 7 पर केस

Leave a Comment