Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

*गुमला में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में घर- घर आरती उतार मातारानी को दी गई विदाई – दशहरा पर्व पर अहंकारी रावण का पुतला दहन किया गया*

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला – गुमला मुख्यालय में विजयादशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा पारंपरिक तरीके से निकाली गई इस दौरान में घर-घर आरती उतार मातारानी को विदाई दी गई इस शोभायात्रा में श्री बड़ा दुर्गा मंदिर सहित सभी पूजा पंडालों में विराजमान मां दुर्गा जगत जननी मां अंबे गौरी की जय जयकार करते हुए शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के साथ ही आम भक्तजन की उपस्थिति थी। प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक रूप से शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही शहर के लिए ट्राफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर चेक नाका लगाकर बडे़े छोटेवाहनों   को नियंत्रित किया गया था। वही परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में रावण दहन सह विजय मेला का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद सुदर्शन भगत सहित विशिष्ट अतिथि गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो उप विकास आयुक्त, एसडीपीओ सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी गण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे वहीं ऐतिहासिक रावण दहन सह विजय मेला में करीब 30 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति से स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment