Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 1.0756 किग्रा अवैध अफीम के साथ एक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और मोबाइल जप्त

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दुर्गा पूजा पंडालों में विधि-व्यवस्था संधारण के दौरान संदिग्ध दिखा युवक; पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, खदेड़कर पकड़ा; NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

चतरा/गिद्धौर (झारखंड), 20 अक्टूबर 2026: चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। दुर्गा पूजा पंडालों में विधि-व्यवस्था संधारण के दौरान पुलिस ने 1.0756 किग्रा अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिद्धौर थाना क्षेत्र के अंचलाधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा एवं थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री गिद्धौर थाना पुलिस बल के साथ विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु भ्रमणशील थे। इसी दौरान वे ग्राम गिद्धौर से रोहमर होते हुए गांगपुर जा रहे थे, तभी रोहमर रोड में बलरी पुल के आगे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर देख रहा था।

संदेह होने पर गाड़ी को उसके नजदीक रोकने पर पुलिस को देख वह व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शशिकांत कुमार दास उर्फ शशि (30 वर्ष), पिता गणेश रविदास, ग्राम बरटा, टोला पांडेबागी, थाना गिद्धौर, जिला चतरा बताया।

तलाशी के क्रम में उसके पास से 1.0756 किग्रा अवैध अफीम एवं अन्य सामान बरामद किया गया, जिसे विधिवत जप्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जप्त सामान में शामिल हैं:

इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या 98/26, दिनांक 19.10.2026, धारा 17(b)/18(c)/22(b)/27(a)/28/29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

छापामारी दल में शामिल अधिकारियों/कर्मियों में अंचलाधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा, पु०नि० बिरेन्द्र हांसदा, पु०अ०नि० पुरुषोत्तम अग्निहोत्री (थाना प्रभारी गिद्धौर) एवं गिद्धौर थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment