Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

स्कूटी हादसे में घायल विकास की मौत, गांव में पसरा मातम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एक ही स्कूटी पर सवार थे  युवक, कस्तूरबा विद्यालय की चारदीवारी से टकराई; दो घायलों का हजारीबाग में इलाज जारी, पूर्व MLA प्रत्याशी ने की मुआवजे की मांग

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड के आवासीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय के समीप शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में घायल 20 वर्षीय विकास कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह गोपीपुर गांव निवासी गंदौरी भुइयां का पुत्र था। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है और गांव में मातम पसरा है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक ही स्कूटी पर सवार चार युवक बाजार करने गए थे। बाजार से लौटने के दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की चारदीवारी से टकरा गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान विकास कुमार ने दम तोड़ दिया। दो अन्य घायलों का हजारीबाग सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय समाज के केंद्रीय सचिव और सिमरिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी दिनेशपुर भुइयां गोपीपुर गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रखंड प्रशासन से गरीब पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की, ताकि परिवार को कठिन समय में मदद मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोहरा कत्ल: बंद मकान में मां-बेटी के मिले रक्तरंजित शव, जमीन विवाद में पड़ोसी पर हत्या का आरोप

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा; 12 घंटे की पंचायत के बाद मंदिर में कराई शादी

शिक्षिका ने 15 वर्षीय छात्र को भगाया: लखनऊ के होटल से पकड़ी गई, पॉक्सो और अपहरण के तहत FIR दर्ज

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: यौन प्रस्ताव ठुकराने पर नियाज और 8 साल के पोते की गला घोंटकर हत्या

गुरु-शिष्य के रिश्ते को लगा कलंक: 11 वर्षीय छात्रा से म्यूजिक टीचर ने की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

26 गज जमीन का खूनी खेल: खाना देकर लौट रहे युवक की तलवार से हत्या, बीच-बचाव में भाई के टूटे दांत; 7 पर केस

Leave a Comment