Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

स्टेडियम में दो डिफेंस एकेडमी के प्रशिक्षकों के बीच मारपीट, पुलिस ने कराया शांत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

योद्धा डिफेंस एकेडमी और एमएस डिफेंस एकेडमी के प्रशिक्षकों में हुआ विवाद; जिला खेल पदाधिकारी बोले- जानकारी नहीं, होगी जांच; थाना प्रभारी ने कहा- लिखित नहीं मिली

चतरा। जिला मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में योद्धा डिफेंस एकेडमी और एमएस डिफेंस एकेडमी के प्रशिक्षकों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो तू-तू, मैं-मैं से होते हुए मारपीट तक पहुंच गई। घटना के बाद स्टेडियम परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति रही।

सूत्रों के अनुसार, विवाद शुरू होने के बाद दोनों एकेडमी के प्रशिक्षकों के बीच तनातनी बढ़ती गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद परिसर में स्थिति नियंत्रण में आई।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में युवा विभिन्न खेलों के साथ शारीरिक प्रशिक्षण भी लेते हैं। ऐसे परिसर में प्रशिक्षकों के बीच मारपीट के बाद स्टेडियम की व्यवस्था और अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों के अलावा अन्य गतिविधियों और आपसी विवादों को लेकर भी चर्चा हो रही है। स्टेडियम में महिला फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित होता है, जहां लड़कियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। फिलहाल दुर्गा पूजा की छुट्टियों के कारण प्रशिक्षण बंद है। खिलाड़ियों को बेहतर और अनुशासित माहौल उपलब्ध कराने की जरूरत पर भी चर्चा हो रही है।

मामले को लेकर जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी कोई घटना हुई है, तो तुरंत जांच कराई जाएगी। वहीं सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने कहा कि झड़प की सूचना है, लेकिन अब तक किसी ने लिखित सूचना नहीं दी है। अब संबंधित अधिकारियों की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोहरा कत्ल: बंद मकान में मां-बेटी के मिले रक्तरंजित शव, जमीन विवाद में पड़ोसी पर हत्या का आरोप

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा; 12 घंटे की पंचायत के बाद मंदिर में कराई शादी

शिक्षिका ने 15 वर्षीय छात्र को भगाया: लखनऊ के होटल से पकड़ी गई, पॉक्सो और अपहरण के तहत FIR दर्ज

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: यौन प्रस्ताव ठुकराने पर नियाज और 8 साल के पोते की गला घोंटकर हत्या

गुरु-शिष्य के रिश्ते को लगा कलंक: 11 वर्षीय छात्रा से म्यूजिक टीचर ने की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

26 गज जमीन का खूनी खेल: खाना देकर लौट रहे युवक की तलवार से हत्या, बीच-बचाव में भाई के टूटे दांत; 7 पर केस

Leave a Comment