Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

एसएसबी का संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम, जवानों और ग्रामीणों ने साथ चलाई साइकिल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली; 30 जवान और करीब 20 ग्रामीण समेत 50 लोग शामिल

सिमरिया (चतरा)। देशव्यापी “फिट इंडिया फ्रीडम रन” के तहत “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” अभियान को गति देते हुए रविवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 35वीं वाहिनी (चतरा) की “डी” समवाय, शीला की ओर से “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता साइकिल रैली शीला मुख्य मार्ग पर निकाली गई।

पूरा कार्यक्रम 35वीं वाहिनी के कमांडेंट संजीव कुमार के मार्गदर्शन और उप-निरीक्षक (सामान्य) जडेजा जयदेव सिंह पोपट भाई की देखरेख में संपन्न हुआ। स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में एसएसबी के 30 बल कर्मियों के साथ स्थानीय ग्राम प्रधान भोला सिंह और करीब 20 ग्रामीणों सहित कुल 50 लोगों ने उत्साह के साथ साइकिल चलाई।

कार्यक्रम के बाद उप-निरीक्षक जडेजा जयदेव सिंह पोपट भाई ने बल कर्मियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी से थोड़ा समय निकालकर और नियमित व्यायाम कर शरीर को निरोग रखा जा सकता है। उन्होंने लोगों को दौड़ने, साइकिल चलाने और योगाभ्यास जैसी अच्छी आदतों को जीवनशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर ग्राम प्रधान और स्थानीय ग्रामीणों ने एसएसबी की इस सामाजिक पहल की सराहना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोहरा कत्ल: बंद मकान में मां-बेटी के मिले रक्तरंजित शव, जमीन विवाद में पड़ोसी पर हत्या का आरोप

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा; 12 घंटे की पंचायत के बाद मंदिर में कराई शादी

शिक्षिका ने 15 वर्षीय छात्र को भगाया: लखनऊ के होटल से पकड़ी गई, पॉक्सो और अपहरण के तहत FIR दर्ज

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: यौन प्रस्ताव ठुकराने पर नियाज और 8 साल के पोते की गला घोंटकर हत्या

गुरु-शिष्य के रिश्ते को लगा कलंक: 11 वर्षीय छात्रा से म्यूजिक टीचर ने की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

26 गज जमीन का खूनी खेल: खाना देकर लौट रहे युवक की तलवार से हत्या, बीच-बचाव में भाई के टूटे दांत; 7 पर केस

Leave a Comment