Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दुर्गा पूजा पर खेल का उत्सव, खिलाड़ियों को मिली शील्ड

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बारीसाखी ए रही उपविजेता, गिद्धौर की टीम को तीसरा स्थान; मुख्य अतिथि ने शील्ड देकर किया सम्मानित

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के बारीसाखी पंचायत में शारदीय दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित युवाओं की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। शनिवार को दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित समापन समारोह में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया।

फाइनल मुकाबले में बारीसाखी बी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बारीसाखी ए उपविजेता रही। तीसरे स्थान पर गिद्धौर की टीम रही। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि सह जिला परिषद प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, उप प्रमुख प्रीतम यादव, बारीसाखी पंचायत के उपमुखिया विकास कुमार पांडेय, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष देव कुमार साहू, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती, प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष कुमार दांगी और विनोद साव ने संयुक्त रूप से विजेता टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और टॉस कराकर खेल की शुरुआत करवाई। इस दौरान मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सत्येंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ युवाओं में अनुशासन, एकता और नेतृत्व की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन युवाओं को नशा और गलत संगत से दूर रखकर सकारात्मक दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति की आराधना का पर्व है और इस अवसर पर खेल का आयोजन युवाओं की शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने आयोजक समिति को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती ने कहा कि पंचायत के युवा काफी प्रतिभाशाली हैं और उन्हें सही मंच मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से गांव में आपसी भाईचारा और सौहार्द मजबूत होता है। इस मौके पर रामजीवन साहू, आदित्य भारती, चंदन कुमार, विजय रजक, रोहित दांगी सहित बड़ी संख्या में पूजा समिति के सदस्य, ग्रामीण, खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोहरा कत्ल: बंद मकान में मां-बेटी के मिले रक्तरंजित शव, जमीन विवाद में पड़ोसी पर हत्या का आरोप

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा; 12 घंटे की पंचायत के बाद मंदिर में कराई शादी

शिक्षिका ने 15 वर्षीय छात्र को भगाया: लखनऊ के होटल से पकड़ी गई, पॉक्सो और अपहरण के तहत FIR दर्ज

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: यौन प्रस्ताव ठुकराने पर नियाज और 8 साल के पोते की गला घोंटकर हत्या

गुरु-शिष्य के रिश्ते को लगा कलंक: 11 वर्षीय छात्रा से म्यूजिक टीचर ने की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

26 गज जमीन का खूनी खेल: खाना देकर लौट रहे युवक की तलवार से हत्या, बीच-बचाव में भाई के टूटे दांत; 7 पर केस

Leave a Comment