विधि-विधान से हुई प्राण-प्रतिष्ठा, दर्शन के लिए उमड़ने लगे श्रद्धालु; आकर्षक पंडाल बना केंद्र
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड के पुराने अखाड़ा बाजार टांड़ में वर्ष 1935 से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। वर्षों पुरानी इस परंपरा को आज भी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया जा रहा है। इस वर्ष भी पूजा के अवसर पर यहां आकर्षक पंडाल बनाया गया है।
सप्तमी के दिन विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद पंडाल के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। पट खुलते ही दर्शन के लिए भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई। श्रद्धालु मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। दशकों से चली आ रही यह परंपरा क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनी हुई है।

















Total Users : 1233939
Total views : 3086622