Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

तिरुपति बालाजी मंदिर की थीम पर बना भव्य पंडाल, श्रद्धालुओं के लिए खुले मां दुर्गा के पट

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दुर्गापूजा महासमिति अध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन; कलात्मक बनावट और आकर्षक सजावट बनी क्षेत्र में चर्चा का केंद्र

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा में दुर्गापूजा के अवसर पर शनिवार को तिरुपति बालाजी मंदिर की थीम पर बने भव्य पूजा पंडाल के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। दुर्गापूजा महासमिति के अध्यक्ष सोनू कुमार और समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन के साथ ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। आकर्षक साज-सज्जा और भव्य स्वरूप के कारण पाण्डेयपुरा का पूजा पंडाल क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस वर्ष महासमिति की ओर से तिरुपति बालाजी मंदिर की थीम पर पंडाल का निर्माण कराया गया है। इसकी कलात्मक बनावट और सजावट श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रही है।

उद्घाटन के अवसर पर पूजा के मुख्य जजमान एवं पंडित रासबिहारी, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार और दीपक पासवान, सचिव राहुल तिवारी, उपसचिव (मीडिया) रोहित अलवेला, उपाध्यक्ष संदीप कुमार, उपकोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार और सदस्य बृजनंदन प्रसाद मौजूद रहे। इनके अलावा समिति के पुराने और नए सदस्यों में संतोष साह, अशोक साहू, बबलू प्रसाद, रुजन कुमार, बिक्की कुमार, पवन माथुर, अमर माथुर, शशिरंजन, सुमन प्रसाद, जगनारायण भारती, राजेश कुमार, डब्लू प्रसाद, उमेश ठाकुर, सुधीर कुमार, रंजीत ठाकुर, ललन सिंह, पिंटू तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित रहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोहरा कत्ल: बंद मकान में मां-बेटी के मिले रक्तरंजित शव, जमीन विवाद में पड़ोसी पर हत्या का आरोप

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा; 12 घंटे की पंचायत के बाद मंदिर में कराई शादी

शिक्षिका ने 15 वर्षीय छात्र को भगाया: लखनऊ के होटल से पकड़ी गई, पॉक्सो और अपहरण के तहत FIR दर्ज

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: यौन प्रस्ताव ठुकराने पर नियाज और 8 साल के पोते की गला घोंटकर हत्या

गुरु-शिष्य के रिश्ते को लगा कलंक: 11 वर्षीय छात्रा से म्यूजिक टीचर ने की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

26 गज जमीन का खूनी खेल: खाना देकर लौट रहे युवक की तलवार से हत्या, बीच-बचाव में भाई के टूटे दांत; 7 पर केस

Leave a Comment