Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सप्तमी पर निभाई गई बेल पूजन की परंपरा, डोली में लाई गईं बेलभरणी माता

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बेल वृक्ष के पास वैदिक पूजा के बाद ढोल-नगाड़े के साथ निकली शोभायात्रा; शनिवार शाम खुलेंगे मां शेरावाली के पट

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के बारिसाखी पंचायत स्थित गांव में शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर शनिवार को मां कात्यायनी की विशेष पूजा और पारंपरिक बेल काटकर लाने का भव्य आयोजन हुआ।

कार्यक्रम दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष देव कुमार साहू के नेतृत्व में हुआ। दुर्गा मंडप से बाजे-गाजे और ढोल-नगाड़े के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। “जय माता दी” के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं की टोली मायाडीह गांव पहुंची। वहां बेल वृक्ष के समीप आचार्य लक्ष्मी पांडेय और विकास पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की, जिसके बाद बेलभरणी माता को डोली में बैठाकर लाया गया।

मान्यता है कि बेल वृक्ष में देवी का वास होता है और बेल निमंत्रण के बाद ही दुर्गा पूजा का मुख्य अनुष्ठान शुरू होता है। पूजा अध्यक्ष देव कुमार साहू ने बताया कि परंपरा के अनुसार शनिवार शाम मां शेरावाली के पट खुलेंगे और श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हो जाएगा। आयोजन को लेकर पूरे गिद्धौर प्रखंड में भक्ति और उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर शिक्षक मुनीश्वर यादव, प्रसादी पासवान, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती, पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार यादव, देवनारायण दांगी, गोविंद कुमार दांगी, सुरेंद्र तिवारी, भुनेश्वर साहू, विनोद साहू, रामजीवन कुमार साहू, मिथिलेश कुमार दांगी, आदित्य कुमार भारती, चंदन कुमार राणा, प्रिंस कुमार, विकास कुमार बीकू, मनोज कुमार साहू, जितेंद्र कुमार पंडित, पूजा समिति के सभी सदस्य और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोहरा कत्ल: बंद मकान में मां-बेटी के मिले रक्तरंजित शव, जमीन विवाद में पड़ोसी पर हत्या का आरोप

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा; 12 घंटे की पंचायत के बाद मंदिर में कराई शादी

शिक्षिका ने 15 वर्षीय छात्र को भगाया: लखनऊ के होटल से पकड़ी गई, पॉक्सो और अपहरण के तहत FIR दर्ज

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: यौन प्रस्ताव ठुकराने पर नियाज और 8 साल के पोते की गला घोंटकर हत्या

गुरु-शिष्य के रिश्ते को लगा कलंक: 11 वर्षीय छात्रा से म्यूजिक टीचर ने की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

26 गज जमीन का खूनी खेल: खाना देकर लौट रहे युवक की तलवार से हत्या, बीच-बचाव में भाई के टूटे दांत; 7 पर केस

Leave a Comment