घर के बाहर खड़ी थीं सुदामा देवी, हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जाम; थाना प्रभारी की वार्ता से बनी सहमति, करीब एक घंटे बाद बहाल हुआ यातायात
इटखोरी (चतरा)। इटखोरी थाना क्षेत्र के बघमुंडी गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में गांव की 65 वर्षीय सुदामा देवी, पति राधिका साव, की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सुदामा देवी अपने घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक पिकअप के पिछले रॉड से बंधी मसाला बनाने वाली मिक्सर मशीन खुलकर अनियंत्रित हो गई और महिला को चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर बघमुंडी चौक के पास शव के साथ हजारीबाग रोड जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और वार्ता कर समझौता कराया। समझौते के बाद करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।

















Total Users : 1281646
Total views : 3156908