Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अचेत मिला युवक, पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी, परिजनों को दी गई जानकारी; अचेत होने का कारण अज्ञात

गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड मुख्यालय के राजाटांड़ के समीप शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना गिद्धौर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अचेत व्यक्ति को इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया।

थाना प्रभारी ने बताया कि व्यक्ति की पहचान हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के महतिगरा गांव निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। अचेत होने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment